Mar 31, 2024

ब्राजील में 40 करोड़ में बिकी भारतीय नस्ल की ये गाय, जानिए क्या है इसमें खास

Archana Keshri

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म में कई त्योहारों और खास मौकों पर उनकी पूजा की जाती है। वहीं आयुर्वेद में गाय के दूध को अमृत के समान माना जाता है।

Source: freepik

भारत में आपको कई तरह की गायें देखने को मिलेंगी। लेकिन आज हम एक ऐसी देसी गाय के बारे में बात करने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे महंगी गायों में से एक है।

Source: freepik

हाल ही में भारतीय मूल की यह गाय एक या दो लाख रुपये नहीं बल्कि पूरे 40 करोड़ रुपये में बेची गई है। पशुओं की नीलामी की दुनिया में यह एक नया रिकॉर्ड भी है।

Source: instagram

ब्राजील में एक नीलामी के दौरान इस गाय की कीमत 4.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर लगाई गई, जो भारतीय रुपये में 40 करोड़ रुपये के बराबर है।

Source: instagram

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश के नेल्लोर गाय की। इसे दुनिया वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस के नाम से जानती है। यह अब दुनिया में सबसे महंगी कीमत पर बेची जाने वाली गाय बन गई है।

Source: instagram

इस गाय को वैज्ञानिक भाषा में बोस इंडिकस के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस नस्ल की गाय भारत के ओंगोल मवेशियों की वंशज हैं, जो अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं। इसकी दूध देने की क्षमता भी काफी अच्छी है।

Source: freepik

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह गाय अपने आप को पर्यावरण के अनुसार ढाल लेती है। ब्राजील में खूब गर्मी होती है, इस लिहाज से ये गाय वहां काफी पसंद की जाती है। वहां के लोग इसे आसानी से पाल सकते हैं।

Source: twitter

इन गायों का मेटाबॉलिज्म बहुत अच्छा होता है,  जिस कारण इनमें किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता। इन्हीं खासियतों के चलते इस नस्ल को जेनेटिकली तौर पर और अधिक विकसित किया गया है।

Source: freepik

बता दें, ब्राजील में इस नस्ल की खूब डिमांड है। यह प्रजाति 1868 में जहाज से पहली बार ब्राजील भेजी गई थी। फिर 1960 के दशक में कई और गायों को वहां ले जाया गया।

Source: freepik

टेडी बियर साथ लेकर चलती है इस देश की पुलिस, जानें वजह