May 06, 2024
आमतौर पर आपने देखा होगा कि शादी से महीनों पहले लड़के-लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। अपने लुक के साथ-साथ वह अपने बालों को भी परफेक्ट दिखाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट लेना शुरू कर देते हैं।
Source: ericlafforgue/instagram
लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां शादी के लिए ऐसी कोई तैयारी नहीं होती। बल्कि लड़कियां अपने बाल भी मुंडवा लेती है। ये बात आपको बहुत अजीब लग रही होगी लेकिन ये एक रिवाज है।
Source: ericlafforgue/instagram
दरअसल, दुनियाभर में ऐसी जनजातियां हैं जिनके रीति-रिवाज आम लोगों से बिल्कुल अलग हैं। इन्हीं में से एक है केन्या में पाई जाने वाली बोराना जनजाति।
Source: ericlafforgue/instagram
दक्षिण अफ्रीका के इथोपिया और सोमालिया के बीच सैकड़ों सालों से बोरोना जनजाति रहती है। यह पुरुष प्रधान जाति है जहां ज्यादा दबदबा पुरुषों का होता है।
Source: ericlafforgue/instagram
एक ओर जहां पुरुष गांव की जीवनशैली और जानवरों की देखभाल करते हैं। वहीं, घर के कामकाज और रीति-रिवाजों को निभाने की जिम्मेदारी यहां की महिलाओं पर होती है।
Source: ericlafforgue/instagram
यहां कि एक परंपरा के अनुसार शादी से पहले दुल्हनें गंजी होकर रहती हैं। लेकिन दूल्हा वो घने-लंबे और रेशमी बालों वाला ढूंढती हैं। सैकड़ों साल से बोरोना जनजाति इस परंपरा का पालन कर रही हैं।
Source: ericlafforgue/instagram
मान्यता है कि इससे उन्हें अच्छा पति मिलता है। दरअसल, यहां जिस लड़के के बाल सबसे लंबे रहते हैं, उसे इज्जत की नजरों से देखा जाता है और उसे सौभाग्यशाली समझा जाता है।
Source: ericlafforgue/instagram
यहां के लोग फोटो नहीं खिंचवाते। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि फोटो खिंचवाने से उनका खून कम हो जाता है। इस जनजाति के लोग एक जगह पर नहीं रहते बल्कि समय-समय पर कबीले के साथ अलग-अलग जगहों पर शिफ्ट होते रहते हैं।
Source: ericlafforgue/instagram
हालांकि, बदलते समय के साथ इस जनजाति के लोग शिक्षा के महत्व को समझ रहे हैं और शहरों की ओर रुख करने लगे हैं। इसके अलावा ये परंपराएं भी धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं।
Source: ericlafforgue/instagram
ऊंट को खिलाया जाता है जिंदा कोबरा, वजह जान रह जाएंगे दंग