ऊंट को खिलाया जाता है जिंदा कोबरा, वजह जान रह जाएंगे दंग

ये तो सबको पता है कि ऊंट बिना पानी पिए लंबे समय तक रह सकता है। दरअसल, ऊंट पानी को स्टोर करके रखता है। एक बार में वो 100-150 लीटर पानी पी जाता है।

लेकिन ये बहुत कम लोगों को पता है कि ऊंट को जिंदा कोबरा भी खिलाया जाता है।

ऊंट को एक अजीब बीमारी होती है जिसके होने पर वे खाना-पीना छोड़ देते हैं। इस बीमारी के चलते ऊंट का शरीर अकड़ने लगता है।

मध्य पूर्व में ऐसी मान्यताएं हैं कि ऊंट का इलाज करने के लिए उसे जहरीला सांप खिलाना जरूरी होता है। इस बीमारी को Hayam कहते हैं जिसका मतलब 'जिंदा सांप निगलना' बताया जाता है।

ऐसी कई रिपोर्ट्स हैं जिसमें बताया गया है कि, वैज्ञानिक भी इस रहस्यमय बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाए हैं जिससे ऊंट का इलाज किया जा सके।

ऐसे में ऊंट मालिक को किंग कोबरा या पाइथन जैसे जहरीले सांप खिलाने होते हैं।

कहा जाता है कि सांप का जहर जब ऊंट के शरीर में फैल जाता है तब ये बीमारी खत्म होने लगती है धीरे-धीरे वो ठीक होने लगता है और कुछ दिनों में वो पूरी तरह से ठीक हो जाता है।

हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। वहीं, जानवरों के एक्सपर्ट डॉक्टर सांप खिलाने से ऊंट के ठीक होने की बात को मिथक मानते हैं।