Dec 19, 2024
हम अपनी डेली लाइफ में कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से कई ऐसी चीजें होती हैं जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है।
Source: pexels
इसमें से एक वाशबेसिन है जो हमारी हमारी डेली लाइफ का हिस्सा है। सुबह उठते ही सिंक में हम मुंह धोते हैं।
इसके साथ ही ऑफिस या फिर मॉल में भी मुंह और हाथ धोने के लिए बाथरूम में लगे वाशबेसिन का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि सिंक में ये छोटा सा छेद क्यों दिया होता है। आइए जानते हैं:
दरअसल, वाशबेसिन में यह छोटा सा छेद इसलिए दिया जाता है ताकी अगर पानी ओवरफ्लो हो तो जमीन पर गिरने के बजाय एक्स्ट्रा पानी यहां से बाहर निकल जाए।
अगर वाशबेसिन में ये छोटा सा छेद न दिया जाए तो गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बाहर आ सकता है।
इस छेद का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है लेकिन इमरजेंसी में इससे चलते पानी सिंक से बाहर नहीं निकलता है।
कई बार ड्रेन वाले छेद में कुछ फंस जाता है जिसके कारण सिंक में ज्यादा पानी भर जाता है। ऐसे में ये छेद काम करता है। जैसे ही पानी इस छेद तक पहुंचता है वैसे ही इसमें से पानी बाहर निकलने लगता है।
इसके अलावा इस छेद का दूसरा काम है हवा को बाहर निकालना। जब ड्रेन वाले छेद से हवा नहीं निकल पाती तो पानी धीरे-धीरे सिंक से निकलता है। ऐसे में इस छेद के जरिए हवा पास होती है और पानी ओवरफ्लो होने से बच जाता है।
इसके साथ ही कई बार लोग वाशबेसिन में पानी चलाकर भूल जाते हैं। ऐसे में इस छेद के जरिए पानी पाइप में चला जाता है और सिंक से बाहर नहीं निकलता है।
भारत में कितने इस्लामाबाद हैं और कहां-कहां हैं?