Jan 21, 2024

पीली ही क्यों होती हैं स्कूल बसें, जान लीजिए कारण

Vivek Yadav

सड़क पर तमाम रंग की गाड़ियां चलती हैं जिसमें से बस भी है।

Source: pexels

बस भी अलग-अलग रंग की होती हैं। लेकिन स्कूल बस को हम दूर से देख कर समझ जाते हैं।

स्कूल बस का रंग पीला होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है या फिर पता है कि स्कूल बस का कलर हरा, लाल या कोई और रंग क्यों नहीं होता।

स्कूल बस का रंग पीला काफी सोच समझकर किया गया है। दरअसल, हर कलर को (विबग्योर-VIBGYOR) 7 रंगों के आधार पर देखा जाता है।

लाल रंग की वेवलेंथ सबसे ज्यादा होती है इसलिए इसे खतरे के निशान के तौर पर लिया गया।

लाल रंग के बाद पीले रंग की वेवलेंथ सबसे ज्यादा होती है जिसके चलते इसे स्कूल बसों में इस्तेमाल किया गया।

पीले रंग को दूर से ही देख सकते हैं। ये रंग बारिश हो, कोहरा, धुंध और अंधेरे में भी आसानी से नजर आ सकता है।

वहीं, पीले रंग का लैटरल पेरीफेरल विजन लाल रंग की तुलना में थोड़ा ज्यादा है। यानी बाकी रंगों की तुलना में पीले रंग को किसी भी एंगल से आसानी से देखा जा सकता है। इसी के चलते स्कूल बसों का रंग पीला रखा गया।

खुद को जीनियस मानते हो तो ढूंढ़ कर दिखाओ 3 अंतर