Mar 18, 2024

कंकड़-पत्थर खाता है ये पक्षी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Archana Keshri

भारत समेत पूरी दुनिया में कई तरह के जानवर हैं जिनकी अपनी अलग-अलग खूबियां हैं। कुछ जानवर अपनी लंबी उम्र के लिए जाने जाते हैं तो कुछ अपने अजीब खान-पान के लिए।

Source: pexels

इन्हीं में से एक पक्षी ऐसा भी है जो कंकड़-पत्थर खाने के लिए मशहूर है। इस पक्षी का नाम है ऑस्ट्रिच यानी शुतुरमुर्ग।

Source: pexels

दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले इस पक्षी के बारे में कहा जाता है कि यह खाने में कंकड़-पत्थर खाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुतुरमुर्ग कंकड़-पत्थर क्यों खाते हैं?

Source: getty-images

दरअसल, शुतुरमुर्ग के दांत नहीं होते। दांत न होने के कारण यह भोजन को बिना चबाये निगल लेता है।

Source: pexels

लेकिन, खाने को पचाने के लिए उसे चबाना जरूरी होता है। इस वजह से वह पत्थरों और चट्टानों के सख्त टुकड़ों को खा जाता है जो दांतों की तरह काम करते हैं।

Source: pexels

ये कंकड़-पत्थर पेट में जाकर भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में पीसने का काम करते हैं। यानी कि कंकड़-पत्थर इन्हें भोजन पचाने में मदद करते हैं।

Source: pexels

अब आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे की भोजन में शुतुरमुर्ग आखिर खाते क्या है। आपको बता दें, ये अपना पेट भरने के लिए ज्यादातर पौधे, पत्तियों, कीट पतंगों को खाना पसंद करते हैं।

Source: pexels

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि शुतुरमुर्ग लम्बे समय तक बिना पानी के जीता है। दरअसल, यह अपने शरीर की पानी की आपूर्ति अपने खाए गए भोजन से कर लेता है।

Source: pexels

भारत में कब और किन शहरों के बीच चली थी पहली सुपरफास्ट ट्रेन?