Dec 15, 2023 Priya Sinha
(Source: Freepik)
आपने कभी ये नोटिस किया है कि रात होते ही कुत्ते अचानक से रोने लग जाते हैं।
कई बार तो कुत्ते रोने के साथ-साथ अजीब सा आवाज भी निकालने लगते हैं।
कुछ लोग तो कुत्ते का रोना अशुभ मानते हैं।
कहते हैं जिस घर के बाहर कुत्ता रो रहा हो समझ लो उस घर में किसी की मृत्यु होने वाली है।
वहीं, कुछ लोग तो ये भी मानते हैं कि कुत्ते रात में बुरी आत्माओं को देखकर रोने लगते हैं।
चलिए आज हम आपको बताते हैं रात में कुत्ते के रोने का क्या है असल कारण –
दरअसल जब कुत्ता अपने परिवार से बिछड़ जाता है तब वे रात में रोने लगता है।
या जब कुत्ता अपने इलाके से भटककर किसी दूसरी जगह पर पहुंच जाता है तब वे निराशा का शिकार होकर जोर-जोर से रोने लगता है।
जान लें, कुत्तों का भी व्यवहार ठीक उसी तरह का है जैसे कोई इंसान जब अपने परिवार या घर से अलग हो जाता है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें