जानिए आखिर क्यों हमेशा अपनी जीभ बाहर निकाले रखते हैं कुत्ते?

इंसानों और कुत्तों के बीच प्यार और वफादारी का रिश्ता सदियों पुराना है। कुत्ते को इंसानों का सबसे वफादार जानवर माना जाता है।

आज के समय में लोग कुत्ते को पालना काफी पसंद करते हैं। लोग इसे घर की सदस्य की तरह समझते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ये कुत्ते हमेशा अपनी जीभ बाहर लटकाए रखते हैं?

अगर हां, तो आपके मन में ये सवाल जरूर उठते होंगे कि आखिर वे अपनी जीभ बाहर क्यों रखते हैं?

चलिए हम आपको इस सवाल का जवाब बताते हैं। दरअसल, उनकी बॉडी ह्यूमन बॉडी से काफी अलग होती है।

गर्मियों में इंसान के शरीर से पसीना निकलता है लेकिन कुत्ते के शरीर से पसीना नहीं निकलता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके शरीर में पसीने की ग्रंथियां नहीं पाई जाती हैं।

इस वजह से उनके शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं होता है। ऐसे में वो अपनी जीभ बाहर निकालकर हांफते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कुत्ते अपनी जीभ बाहर निकालकर खुद को कूलिंग देते हैं।

जब उनकी बॉडी बहुत गर्म होने लगती है तो वो इस तरह से अपने शरीर को ठंडा करते हैं। कुत्ते सर्दियों की तुलना में गर्मियों में अधिक बार अपनी जीभ बाहर निकालते हैं।