Mar 03, 2024
अस्पताल में अक्सर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ सफेद रंग के पोशाक में नजर आते हैं।
Source: pexels
वहीं, सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स हरे या नीले रंग का ड्रेस पहनते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि वो किसी और रंग के कपड़े क्यों नहीं पहनते। आइए जानते हैं:
सफेद पोशाक पहनने के पीछे दो कारण है। पहला यह कि डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ दिनभर तमाम तरह के मरीजों से मिलते हैं। ऐसे में जब उनके कपड़ों पर खून,दवा या केमिकल गिरता है तो उसके धब्बे आसानी से नजर आ जाते हैं।
दूसरा कारण यह है कि अस्पताल की भीड़ में सफेद रंग के कोट पहने डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ को आसानी से पहचाना जा सकता है।
डॉक्टर सर्जरी के दौरान हरे या नीले रंग की पोशाक पहनते हैं। दरअसल, सर्जरी के दौरान चिकित्सक कई घंटे तक लाल रंग के खून को देखते हैं।
सर्जरी में पूरे फोकस के साथ जब वो लगातार लाल रंग को देखते हैं तो इससे आंखों पर जोर पड़ता है और तनाव भी बढ़ता है।
ऐसे में हरे और नीले रंग को देखने से आंखों को आराम मिलता है और साथ ही डॉक्टर को ध्यान केंद्रित करने में आसानी होती है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आंखों को हरा या नीला रंग उतना नहीं चुभता जितना की लाल और अन्य रंग। साथ ही इस रंग से मस्तिष्क का तनाव भी कम होता है। यही वजह है कि डॉक्टर सर्जरी के दौरान इस रंग की पोशाक पहनते हैं।
मुंबई में 40 सालों से वीरान पड़ा है भारत के दुश्मन का बंगला, करोड़ों में है कीमत