Jan 17, 2024
होटल या फिर किसी भी गेस्ट हाउस में जो बेड होता है उसपर सफेद चादर बिछाई जाती है। लेकिन, कभी सोचा है केवल चादर सफेद ही क्यों बिछाई जाती है।
Source: pexels
बहुत लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी लेकिन कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है।
Source: pexels
दरअसल, होटल में कई कमरे होते हैं और सब में सफेद चादरें होती हैं। सफेद चादरों को साफ करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है।
सफेद बेडशीट पर लगे दाग को ब्लीच करना आसान होता है। इससे कपड़े पर मौजूद सभी कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं।
होटल के चादरों को हैवी ब्लीच किया जाता है। दूसरे कलर पर अगर ब्लीच किया गया तो उनका रंग फेड हो सकता है और सफेद रंग फेड नहीं बल्कि और चमक जाता है।
Source: pexels
हालांकि, 1990 के दशक के बाद होटलों में सफेद चादर चलन में आया। इससे पहले रंगीन चादरों का इस्तेमाल होता था।
Source: pexels
1990 के दशक में वेस्टर्न के होटल डिजाइनरों ने एक रिसर्च में बताया कि गेस्ट के लिए एक लग्जरी बेड का मतलब है, उन्हें सुकून दोना और साफ-सफाई क्या ध्यान रखना। इसी के बाद सफेद चादर का चलन शुरू हो गया।
Source: pexels
इसके साथ ही सफेद चादर के कपड़े मोटे होते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Source: pexels
माहवारी में छू देने से खराब हो जाता है अचार, क्या कहता है साइंस