सिर्फ एक रात के लिए किससे शादी करते हैं किन्नर?

किन्नर समाज में कई रिवाज प्रचलित है जिसमें से एक इनकी शादी को लेकर है।

किन्नर को एक रात के लिए विवाह करना होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये किससे शादी करते हैं।

वहीं, शादी के बाद अगले दिन किन्नर को विधवाओं की तरह विलाप करना होता है।

किन्नर समाज भगवान इरावन को अपना कुल देवता मानते हैं और इन्हीं से एक रात के लिए शादी करते हैं।

कौन था इरावन

दरअसल, इरावन अर्जुन के पुत्र थे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत युद्ध से पहले विजय के लिए पांडवों ने मां काली की पूजा की थी। इस पूजा के लिए एक राजकुमार की बलि देना आवश्यक था।

ऐसे में अर्जुन के पुत्र ने अपनी बलि दी थी लेकिन उनकी एक शर्त थी कि इससे पहले वो विवाह करेंगे। अब पांडवों के सामने बड़ी समस्या थी कि एक दिन के लिए कौन सी राजकुमारी इरावन से विवाह करेगी और अगले दिन विधवा हो जाएगी।

ऐसे में भगवान श्री कृष्ण ने इरावन की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए मोहिनी रूप धारण कर विवाह किया। अगले दिन जब इरावन की बलि दी गई तब श्री कृष्ण ने विधवा बनकर विलाप भी किया था।

इस समस्या का समाधान श्री कृष्ण ने निकाला। उन्होंने इरावन की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए मोहिनी रूप धारण कर इरावन से विवाह किया। अगले दिन इरावन की बलि दे दी गई और श्री कृष्ण ने विधवा बनकर विलाप भी किया। उसी घटना को बाद से किन्नर इरावन को अपना भगवान मानते हैं और एक रात के लिए अपने ही कुल देवता इरावन से विवाह करते हैं।