Nov 06, 2024
व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास होता है। यह इमारत अपनी शानदार वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है।
Source: reuters
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है अब उनका आधिकारिक निवास एक बार फिर से व्हाइट हाउस होगा। व्हाइट हाउस का डिजाइन आयरलैंड के वास्तुकार जेम्स होबन ने किया था।
Source: reuters
इसे नियोक्लासिकल शैली में बनाया गया है। साल 1814 में वाशिंगटन पर ब्रिटिश सेना ने हमला किया था जिसमें उन्होंने व्हाइट हाउस को भी जला दिया था। इसके बाद इसे फिर से बनाया गया।
Source: reuters
लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाइट हाउस को पहले किस नाम से जाना जाता था और ये नाम किसने दिया। इसे बनने में कितने साल लगे। आइए जानते हैं:
Source: pexels
व्हाइट हाउस का निर्माण 1792 में शुरू हुआ था और 1800 में ये बनकर तैयार हुआ। ऐसे में इसे बनाने में 8 वर्ष लगे थे।
Source: pexels
व्हाइट हाउस को पहले प्रेसिडेंट्स हाउस और एग्जीक्यूटिव मेंशन के नाम से जाना जाता था।
Source: pexels
साल 1901 में राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने इसे आधिकारिक रूप से व्हाइट हाउस नाम दिया था।
Source: pexels
व्हाइट हाउस में 132 कमरे, 35 बाथरूम और 6 मंजिल हैं। इसमें अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण और हजारों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
Source: reuters
Optical illusion: बादलों के बीच कहीं गुम हो गई है भेड़, क्या आपको आ रही है नजर?