पानी के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पानी के बिना हमारी पूरी दिनचर्या भी प्रभावित होती है। जानवर हो या इंसान, पानी सबके लिए जरूरी होता है।
दुनियाभर में अधिकतर देशों का पीने का पानी का बड़ा हिस्सा नदियों के पानी से पूरा होता है। लेकिन क्या आप किसी ऐसे देश की कल्पना कर सकते है जहां एक भी नदी ना हो?
अगर कोई देश ऐसा है भी तो वहां के लोग अपनी पानी की जरूरत को कैसे पूरा करते होंगे। चलिए हम आपको बताते हैं एक ऐसे देश के बारे में जहां एक भी नदी और झील नहीं है।
बता दें, सऊदी अरब धरती के नक्शे पर एक ऐसा देश है जहां एक भी नदी, तालाब, झरने या झील नहीं है। बावजूद इसके ये देश संपन्न देशों की लिस्ट में शुमार है।
सऊदी अरब में बारिश भी न के बराबर होती है। यानी यहां साल में केवल एक से दो ही दिन बारिश होती है।
सऊदी अरब में न के बराबर बारिश होती है। यानी यहां साल में केवल एक से दो दिन ही बारिश होती है। अब सवाल ये है कि अगर सऊदी अरब में कोई नदी नहीं है तो वहां पानी की पूर्ति कैसे होती होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब ज्यादातर भूमिगत जल पर निर्भर है। वहां के लोग आज भी पीने के पानी के लिए कुएं के पानी का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक , यहां भूमिगत जल का भंडार भी बहुत जल्द खत्म होने वाला है। इसके अलावा ये देश समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाकर इस्तेमाल करता है। हालांकि यह प्रक्रिया बहुत ही महंगी पड़ती है।
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब पानी की पूर्ति करने के लिए काफी मात्रा में पैसे खर्च करता है। विश्व बैंक के मुताबिक, सऊदी अरब अपनी GDP का 2% पानी पर खर्च करता है।