भारत के किस शहर को कहते हैं चाय की नगरी? जानें यहां
भारत के हर शहर की अपनी कहानी और इतिहास है।
यहां की संस्कृति और खान-पान समेत अन्य एतिहासिक चीजें शहरों को विशेष पहचान देती हैं।
इसी तरह चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जो भारत में हर गली-नुक्क़ड पर मिलती है।
लेकिन क्या आपको पता है भारत के किस शहर को चाय की नगरी कहा जाता है।
बता दें कि, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है जो चाय का उत्पादन करता है।
देश के उत्तर में 80 और दक्षिण में 17 फीसदी चाय का उत्पादन होता है।
भारत के चाय के दीवाने अमेरिका, यूएई, ईरान और चीन जैसे बड़े देश हैं।
असम के डिब्रूगढ़ को चाय की नगरी कहा जाता है। डिब्रूगढ़ चाय का सबसे बड़ा उत्पादक शहर है।