Oct 22, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त दो दिवसीय रूस दौरा पर है जहां वो 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए हैं। ब्रिक्स सम्मेलन रूस के कजान शहर में हो रहा है। यह शहर रूस के लिए कई तरह से मायने रखता है।
Source: reuters
कजान रूस के राज्य तातारस्तान की राजधानी है। जो इस राज्य का सबसे बड़ा और रूस का पांचवां सबसे बड़ा शहर है।
Source: reuters
तातारस्तान तेल के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां पेट्रोकेमिकल उद्योग है। हर साल तातारस्तान में करीब 32 मिलियन टन कच्चे तेल का उत्पादन होता है।
Source: reuters
तातारस्तान की राजधानी कजान में रूस का सबसे बड़ा आईटी-पार्क है।
Source: reuters
इसके साथ ही कजान में ही कजान एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन भी है। ये विमानन उद्योग Tu-214 यात्री हवाई जहाज बनाता है।
Source: reuters
कजान में ही हेलीकॉप्टर प्लांट भी है जो दुनिया के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर निर्माताओं में से एक है। कजान में Mil Mi-8 और Mil Mi-17 जैसे रूस के आधुनिक हेलीकॉप्टर बनते हैं।
Source: express-archives
इसके साथ कजान एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन इकलौती वो कंपनी है जो सेना के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर बनाती है।
Source: express-archives
रूस की इकोनॉमी में कजान शहर की अहम भूमिका होती है। यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रसायन, पेट्रोकेमिकल, लाइट और खाद्य उद्योग हैं।
Source: express-archives
Optical Illusion: क्या आपकी आंखें हैं तेज तो ढूंढ कर दिखाइए इस तस्वीर में कौन सा मेंढक नहीं लगा रहा है छलांग