दुनिया में कहां होती है सबसे कम और ज्यादा बारिश?

भारत के कई राज्यों में इस वक्त मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से नदियां उफान पर हैं और कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

मौसम विभाग की ओर से 25 जुलाई यानी आज गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे कम और अधिक बारिश कहां होती है? नहीं तो आइए जानते हैं:

इंटरनेट की जानकारी के अनुसार दुनिया में सबसे कम बारिश अटाकामा रेगिस्तान में होती है।

ये रेगिस्तान चिली में स्थित है जिसे दुनिया का सबसे शुष्क स्थान माना जाता है। यहां के कुछ क्षेत्रों में कई सालों तक बारिश नहीं होती है।

वहीं, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश की बात करें तो मासिनराम में होती है।

मासिनराम भारत के मेघालय में स्थित है। ऐसे में पूरी दुनिया में सबसे अधिक बारिश इंडिया में होती है।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के चलते मासिनराम में अधिक बारिश होती है। सालाना यहां औसतन 11,871 मिलीमीटर बारिश होती है।