भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ तो पाकिस्तान का क्या, नहीं रुकेगी हंसी

भारत जहां आज विश्व शक्ति बनने की कगार पर है तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान मूल सुख-सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।

पाकिस्तान इस वक्त अपने इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक संकट झेल रहा है।

इसके साथ ही मौजूदा समय में पाकिस्तान में सत्ता के लिए खींचातानी जारी है।

पाकिस्तान हमेशा से भारत की बराबरी करने की कोशिश करता रहा है लेकिन वो इसके आसपास भी नहीं है। यहां तक की उसका राष्ट्रीय पशु भी भारत के नेशनल एनिमल की बराबरी नहीं कर सकता।

भारत का राष्ट्रीय पशु टाइगर (बाघ) है जो खतरनाक जंगली जानवरों में से एक है।

लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय पशु का क्या नाम है। हो सकता है कई लोगों को पता होगा लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें नहीं पता होगा।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय पशु का नाम 'मारखोर' है जो एक जंगली बकरी है।

ये बकरियों की प्रजाति में सबसे बड़े जीव होते हैं। वहीं, ऐसा भी माना जाता है कि ये जीव सांप को भी मार कर खा जाते हैं।