क्या है कोबरा और किंग कोबरा में अंतर? आज जान लें यहां

पूरी दुनिया में सांपों की तीन हजार प्रजातियां हैं। भारत में करीब 300 तरह की सापों की प्रजातियां पाई जाती है।

वैसे तो सारे सांप खतरनाक होते हैं लेकिन कोबरा और किंग कोबरा को बेहद जहरीले सांपों में माना जाता है।

लेकिन, क्या आपको पता है कि किंग कोबरा और कोबरा में क्या अंतर है। दोनों अलग-अलग हैं या एक ही। आइए जानते हैं।

ये दोनों अलग-अलग सांप हैं। कोबरा 4 से 7 फीट लंबा होता है।

किंग कोबरा 13 फीट तक का होता है। हालांकि, कई बार इसे 23 फीट तक लंबा देखा गया है।

दोनों के काटने पर 15 मिनट के बाद किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती है। भारतीय कोबरे से किंग कोबरा के दांत 0.2 इंच तक बड़े रिपोर्ट किए गए हैं।

किंग कोबरा की सबसे बड़ी खासियत है कि वो अपना एक तिहाई हिस्सा ऊंचा उठा सकता है। ये सांप करीब 20 साल तक जिंदा रह सकता है।

वहीं, कोबरा के फन की आकृति अलग होती है जिसपर धारियां बनी होती हैं।