Dec 18, 2023 Suneet Kumar Singh

(Source: Social Media)

क्या है मोय मोय? सोशल मीडिया पर आ चुकी है बाढ़

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मीम बड़ा वायरल हो रहा है। इस मीम का नाम है 'मोय मोय'

कहां से आया मोय मोय

यह मूल रूप से एक सर्बियन सॉन्ग है। पहली बार यह गाना टिकटॉक पर वायरल हुआ। देखते ही देखते ही सोशल मीडिया की दुनिया में छा गया।

मोय मोय पर मीम्स की भरमार

श्रीलंका का नाम पहले सीलोन था।1972 में सीलोन से नाम बदलकर श्रीलंका कर दिया गया।

'मोजे मोरे'

सर्बियन सिंगर टेया डोरा ने साल 2023 में Dzanum नाम का एक गाना गाया। इस गाने में मोजे मोरे शब्द का इस्तेमाल है।

'मोजे मोरे' हुआ मोय मोय

मोजे मोरे का मतलब होता है मेरा बुरा सपना। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने मोजो मोरे को मोय मोय समझ लिया और देखते ही देखते मोजे मोरे मोय मोय हो गया।

मूल रूप से है सैड सॉन्ग

मोय मोय पर भले फनी मीम्स और रील्स की भरमार है, लेकिन मूल रूप से 3 मिनट के इस गाने में जुदाई, दर्द और रिजेक्शन को दिखाया गया है।

सिंगर ने कहा शुक्रिया

अपने गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सिंगर टेया डोरा ने सोशल मीडिया के जरिए दुनिया भर के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

कितने रील्स और मीम्स?

कितना वायरल हुआ मोय मोय  सिर्फ इंस्टाग्राम पर करीब 1.7 मिलियन मीम्स मोय मोय पर बने हैं।  टिकटॉक पर 304.8K वीडियोज टोया डेरा के इस वायरल गाने पर बन चुके हैं।

इंडिया में क्रेज

भारत में 'मोय मोय' का क्रेज ना सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स पर देखने को मिला बल्कि आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर्स भी खुद को इस मीम से दूर नहीं रख पाए।