Jun 03, 2025

कुत्ते की मूंछ को क्या कहते हैं? बेहद खास होता है इनका काम

Vivek Yadav

पालतू जानवरों में सबसे अधिक कुत्तों को पाला जाता है। कहा जाता है कि कुत्ते बेहद वफादार होते हैं।

कुत्ते के मुंह पर बड़े-बड़े कुछ बाल होते हैं जिसे उनकी मूंछ कहते हैं। लेकिन उनके इस मूंछ को असल में क्या कहते हैं और इनका क्या काम होता है।

ये कहते हैं

कुत्ते की मूंछों को 'वाइब्रिसे' या फिर फीलर्स भी कहते हैं।

कुत्ते की मूंछें इतनी संवेदनशील होती हैं कि ये हवा के हल्के बदलाव को भी महसूस कर सकते हैं।

इसके साथ ही ये अपनी मूंछों के जरिए आसपास की चीजों का भी पता लगाते हैं।

वाइब्रिसे अंधेरे में या फिर तंग जगहों पर नेविगेशन की तरह काम करते हैं। इसके जरिए कुत्ते खतरों का भी पता लगा सकते हैं।

इसके साथ ही इन वाइब्रिसे की मदद से ये आंखों के पास धूल या अन्य चीजों को महसूस कर पलक को झपका कर साफ करते हैं।

इसके साथ ही कुत्ते अपनी मूंछों के जरिए भावनाओं को भी प्रकट करते हैं।

दिमागी कसरत: इन उलटे 28 में छिपा है सही नंबर, क्या आप 7 सेकंड में खोज सकते हैं?