Mar 19, 2024
दुनिया के हर कोने में आपको कब्रिस्तान मिल जाएंगे, जहां मृत लोगों को दफनाया जाता है। भारत में भी कई छोटे-बड़े कब्रिस्तान देखे जा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान किस देश में है?
Source: pexels
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के इस सबसे बड़े कब्रिस्तान में 60 लाख से भी अधिक मुर्दे दफन हैं। इस कब्रिस्तान में पिछले 1400 से भी ज्यादा वर्षों से लोगों को दफनाया जा रहा है।
Source: pexels
हम जिस कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं वह इराक में है। इस कब्रिस्तान का नाम 'वादी-अल-सलाम' है। ये इराक के नजफ शहर में मौजूद है।
Source: Google Map
नजफ 8वीं शताब्दी का बसा हुआ शहर है। ये कब्रिस्तान चौथे सुन्नी खलीफा और पहले शिया इमाम अली इब्न अबी तालिब की दरगाह के पास स्थित है।
Source: twitter
यह कब्रिस्तान नजफ शहर के 20 प्रतिशत हिस्से को कवर करता है। इस कब्रिस्तान के बारे में कहा जाता है कि यह इतना बड़ा है कि इसके अंदर 1-2 शहर बसाए जा सकते हैं।
Source: twitter
लगभग 1485 से भी अधिक एकड़ में फैले यह कब्रिस्तान 'वैली ऑफ पीस' के नाम से भी दुनिया भर में मशहूर है। इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोग मरने के बाद यहां दफन होने की दुआएं मांगते हैं।
Source: pexels
यहां हर रोज लगभग 200 मृत शरीर को दफन किया जाता है। यहां पर कब्रों को ईंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजाया जाता है।
Source: instagram
बता दें कि यूनेस्को ने इस कब्रिस्तान को 'वर्ल्ड हेरिटेज' में शामिल किया है। यह कब्रिस्तान सालाना लाखों आगंतुकों को भी आकर्षित करता है।
Source: @Greg_Galligan/twitter
वो कौन सा जानवर है जिसके 25 हजार होते हैं दांत?