Dec 02, 2024

दुनिया में सबसे ज्यादा हीरे कहां से आते हैं? ये हैं टॉप 10 देश

Archana Keshri

हीरे को हमेशा से ही मूल्यवान रत्न माना गया है, और इसकी खदानें उन देशों के लिए एक प्रमुख आर्थिक स्रोत हैं जहां से इसे निकाला जाता है। दुनिया भर में कुछ चुनिंदा देश हैं जो हीरों के उत्पादन में अग्रणी हैं। आइए जानते हैं दुनिया के टॉप 10 डायमंड माइनिंग देशों के बारे में:

Source: pexels

Russia

रूस दुनिया में सबसे अधिक हीरे का उत्पादन करता है। 2022 में रूस ने 40 मिलियन कैरेट से अधिक हीरों की माइनिंग की। यहां की प्रमुख खनन कंपनी ALROSA है, जो देश के ज्यादातर डायमंड रिसोर्सेज पर नियंत्रण रखती है।

Source: pexels

Botswana

बोत्सवाना हीरे के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। यहां से निकाले गए हीरे अपनी एक्सीलेंट क्वालिटी और वैल्यू के लिए जाने जाते हैं। ज्वानेग खदान (Jwaneng Mine) को दुनिया की सबसे समृद्ध हीरा खदानों में से एक माना जाता है।

Source: pexels

Canada

कनाडा हीरा उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। यहां हर साल 1.62 करोड़ कैरेट हीरों का उत्पादन होता है। कनाडा की प्रमुख खदानें डायविक (Diavik) और एकाटी (Ekati) हैं।

Source: pexels

Democratic Republic of Congo (DRC)

कांगो, अफ्रीका में स्थित यह देश, हर साल 99 लाख कैरेट हीरों का उत्पादन करता है। कांगो अपने प्राकृतिक संसाधनों के लिए विश्व प्रसिद्ध है और डायमंड माइनिंग में इसका चौथा स्थान है।

Source: pexels

South Africa

दक्षिण अफ्रीका हर साल लगभग 96.6 लाख कैरेट हीरों का उत्पादन करता है। यह देश अपने मिनरल वेल्थ और हीरे की क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध है।

Source: pexels

Angola

अंगोला, अफ्रीका का एक और प्रमुख देश जो हर साल 87.6 लाख कैरेट हीरों का उत्पादन करता है। यह देश दुनिया के छठे सबसे बड़े हीरा उत्पादक के रूप में जाना जाता है।

Source: pexels

Zimbabwe

जिम्बाब्वे हर साल 44.6 लाख कैरेट हीरों का उत्पादन करता है। देश में हीरे के उत्पादन में हाल के वर्षों में काफी वृद्धि हुई है।

Source: pexels

Namibia

नामीबिया हर साल 20.5 लाख कैरेट हीरों का उत्पादन करता है। इस देश में समुद्री खनन (Sea Mining) के माध्यम से हीरों का उत्पादन किया जाता है।

Source: pexels

Lesotho

लेसोथो का वार्षिक हीरा उत्पादन 7.2 लाख कैरेट है। यह छोटा सा देश अपने हाई क्वालिटी वाले हीरों के लिए प्रसिद्ध है।

Source: pexels

Sierra Leone

सिएरा लियोन हर साल लगभग 6.8 लाख कैरेट हीरों का उत्पादन करता है। यहां के हीरे, जिन्हें 'ब्लड डायमंड्स' के रूप में भी जाना जाता है, ने दुनिया भर में ध्यान आकर्षित किया है।

Source: pexels

दुनिया की सबसे महंगी शराब, कितनी है कीमत?