Dec 05, 2024
असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे राज्य में गोमांस पर बैन लगा दिया है। गोमांस को लेकर लंबे समय से विवाद चलता आ रहा है।
Source: pexels
अब असम के होटलों, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस की खरीद और बिक्री नहीं होगी।
लेकिन क्या आपको पता है कि भारत दुनिया को भारी संख्या में मांस भेजता है। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से देश हैं:
भारतीय मांस का सबसे बड़े खरीदार देशों में वियतनाम, मलेशिया, सऊदी अरब, जॉर्डन और मिस्र टॉप पर हैं।
अरब और एशिया के अलावा भारत यूरोपीय देशों में भी मांस सप्लाई करता है।
इराक, फिलीपींस, हांगकांग और थाईलैंड को भी भारत मांस निर्यात करता है। हालांकि, भारत में मौजूदा मांस निर्यात नीति के मुताबिक, गोमांस (गाय, बैल, और बछड़े का मांस) का निर्यात प्रतिबंधित है। वहीं, कमजोर भैंस के मांस, बकरी और भेड़, और पक्षियों के मांस का निर्यात किया जा सकता है।
दुनिया में बीफ का सबसे बड़ा निर्यातक देश ब्राजील है।
ब्राजील के बाद ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, भारत और अर्जेंटीना भी दुनिया के सबसे बड़े बीफ निर्यातक देशों में से एक हैं।
एयरपोर्ट पर फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं ये चीजें