May 15, 2024

अशुभ पक्षी है ये, घर के पास से गुजर जाए तो समझें आएगी कोई बला

Vivek Yadav

पक्षियों का घर में आना शुभ भी होता है और अशुभ भी। लेकिन एक पक्षी ऐसा है जो अगर घर के अगल-बगल से ही गुजर जाए तो बेहद अशुभ माना जाता है।

Source: pexels

कहा जाता है कि अगर ये पक्षी आपके घर के पास से गुजर जाए तो समझ लें कि आप पर कोई बड़ी विपदा आने वाली है।

दरअसल, इस पक्षी का नाम टिटहरी है जिसकी आवाज काफी कर्कश होती है।

मान्यता है कि, अगर टिटहरी घर की मुंडेर पर बोले तो समझ जाना चाहिए कि कुछ अनहोनी होने वाली है। वहीं, किसी यात्रा पर निकलने से पहले अगर टिटहरी की आवाज दाईं ओर से आ रही है तो ये भी अशुभ माना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार टिटहरी का बोलना किसी बुरी खबर का संकेत होता है। जिसने भी टिटहरी की आवाज सुनी है उसके जीवन में दुर्भाग्य आने वाला है।

वहीं, अफ्रीका जैसे देशों में टिटहरी का बोलना किसी की मौत का संकेत बताया जाता है।

कई जगहों पर टिटहरी का बोलना किसी बीमारी का भी संकेत बताया गया है। साथ ही अगर पहले से बीमार व्यक्ति अगर इसकी आवाज सुन ले तो उसकी हालात और भी ज्यादा गंभीर होने वाली है।

बता दें कि, टिटहरी के अंडे से बारिश का पता लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि, पहले के समय में लोग टिटहरी के अंडों को देखकर बरसात का अनुमान लगाते थे। टिटहरी ने अगर ऊंचाई पर अंडे दिए हैं तो यानी बारिश अधिक होगी।

6 की बजाय ले लीजिए 12 सेकेंड, ढूंढ पाए ‘GM’ तो कहे जाएंगे सिकंदर