Mar 06, 2024

सबसे ज्यादा नदी वाला राज्य, एक को कहते हैं शिवजी की पुत्री

Vivek Yadav

नदियां सदैव ही जीवनदायिनी रही हैं। भारत में अधिकांश नदियों को देवी के रूप में पूजा जाता है।

Source: pexels

भारत में धार्मिक महत्व ही नहीं बल्कि, आर्थिक, सामाजिक, व्यापारिक, कृषि, औषधि और न जाने कितने क्षेत्र हैं जो नदियों से जुड़े हुए हैं।

गंगा, यमुना, सिंधु, नर्मदा, गोदावरी, कृष्णा जैसी कई अन्य नदियां हैं जिन्हें भारत में देवी माना जाता है।

भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है जिसकी कुल लंबाई करीब 2510 किमी है।

लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं। यहां तक कि इस राज्य को 'नदियों का मायका' भी कहा जाता है।

भारत के इस राज्य में 10-20 नहीं बल्कि 207 नदियां बहती हैं। इसके साथ ही यहीं पर एक नदी ऐसी भी है जिसे शिवजी की पुत्री कहते हैं।

दरअसल, ये मध्य प्रदेश है जहां सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं और नर्मदा नदी को शिवजी की पुत्री बताया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, नर्मदा शिव की पुत्री हैं, जिन्हें अविनाशी होने के वरदान के साथ ही स्वयं भगवान शंकर ने धरती पर भेजा था।

एक ये भी मान्यता है कि एक बार भगवान शिव अमरकंटक की पहाड़ी पर ध्यान में लीन थे और उस दौरान जब उनके पसीने की बूंदें जमीन पर गिरी तो उसी से नर्मदा नदी का जन्म हुआ।

AI Photo: अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट में काम करते नजर आए हॉलीवुड के सुपरहीरो