May 02, 2024

दुनिया का इकलौता सांप जो बदल सकता है अपना रंग

Vivek Yadav

नेशनल ज्योग्राफिक के आंकड़ों की माने तो पूरी दुनिया में 3 हजार से भी ज्यादा सांपों की प्रजातियां पाई जाती हैं।

Source: pexels

गिरगिट को रंग बदलते देखा या फिर सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि एक सांप भी है जो अपना रंग बदल सकता है।

इस सांप का नाम इनलैंड ताइपान है जो दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है।

इनलैंड ताइपान अपने आपको हल्के भूरे रंग से लेकर गहरे भूरे, हरे और पीले रंग तक में बदल सकता है।

ये सांप मौसम के अनुसार अपने रंग को बदल लेते हैं। सर्दियों में इनका रंग गहरा तो गर्मियों में हल्का हो जाता है।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, इनलैंड ताइपान सांप कोबरा से भी ज्यादा जहरीला होता है।

जब किसी को ये काटते हैं तो 44 मिलीग्राम से 110 मिलीग्राम जहर छोड़ते हैं। इतने जहर में 100 लोगों की मौत हो सकती है।

इनलैंड ताइपान ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। बता दें कि, दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांपों में से 9 ऑस्ट्रेलिया में ही पाए जाते हैं।

कौन था असली तीसमार खां?