Apr 04, 2024

क्या सच में होती हैं परियां? भारत का ये जगह कहताला है उनका देश

Vivek Yadav

बचपन में दादी नानी से लगभग सभी ने परियों की कहानी सुनी होगी और किताबों में भी पढ़ी होगी।

Source: pexels

लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसी भी जगह है जिसे लोग परियों का देश कहते हैं।

ये जगह उत्तराखंड में है जहां के लोगों की मान्यता है कि यहां पर परियां निवास रहती हैं।

उत्तराखंड के खैट पर्वत को परियों का देश कहा जाता है जो टिहरी गढ़वाल में स्थित है।

यहां के लोगों का मानना है कि इस खैट पर्वत पर आंछरी निवास करती हैं। गढ़वाली में परियों को आंछरी कहते हैं।

इस पर्वत से नजदीक थात गांव है जहां के लोगों का मानना है कि हजारों सालों से उनके गांव की परियां रक्षा कर रही हैं। हालांकि, इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है।

खाट पर्वत पर साल भर चारों ओर हरियाली रहती है। यहां के पेड़, पौधे और फूल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, यहां के पौधे किसी दूसरी जगह ले जाकर नहीं लगा सकते हैं। वो कुछ ही दिन में सूख जाते हैं।

ये भी कहा जाता है कि, इस पर्वत पर अखरोट और लहसुन की खेती अपने आप होती है। कोई भी इनके पेड़ नहीं लगाता लेकिन फिर भी पौधे अपने आप ही उग जाते हैं।

दुनिया के किस देश की राजधानी का नाम है सबसे लंबा? नहीं होगा पता