धरती पर सांप को सबसे खतरनाक और जहरीला जीव माना जाता है। ये प्राणी अक्सर उन जगहों को अपना ठिकाना बनाते हैं, जहां उन्हें ठंडक, छांव और शिकार आसानी से मिल सके। आश्चर्य की बात है कि कुछ पेड़-पौधों की बनावट, सुगंध और वातावरण ऐसे होते हैं, जो सांपों को आकर्षित करते हैं।
ऐसे पौधों को अगर आप अनजाने में अपने घर या आंगन में लगा लें, तो यह आपके परिवार की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए।
नींबू का पेड़ घरों में आमतौर पर लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पेड़ सांपों को आकर्षित करता है? दरअसल, नींबू के पेड़ पर कीड़े-मकोड़े, चूहे और पक्षी आते हैं, जो सांपों के लिए शिकार का काम करते हैं। इसलिए सांप अक्सर नींबू के पेड़ के आसपास मंडराते रहते हैं। अगर आपके आंगन या बगीचे में नींबू का पेड़ है तो सतर्क रहें।
जैस्मिन का पौधा देखने में खूबसूरत और सुगंधित होता है, लेकिन यह एक छायादार पौधा है, जिसकी वजह से सांप इसके नीचे आराम करना पसंद करते हैं। खासकर गर्मियों में सांप ठंडी और शांत जगह की तलाश में रहते हैं, और जैस्मिन का पौधा उन्हें यह सुविधा देता है।
चंदन का पेड़ अपनी खुशबू और ठंडक के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि सांप इसकी ओर आकर्षित होते हैं। चंदन के पेड़ के पास की जमीन अपेक्षाकृत ठंडी होती है और इसके तने में कई बार खोखलापन भी होता है, जो सांपों के छिपने के लिए आदर्श स्थान बन जाता है।
सरू एक सजावटी पौधा है जिसकी पत्तियां घनी और झाड़ीनुमा होती हैं। यह पौधा दिखने में तो बहुत सुंदर होता है लेकिन इसकी बनावट के कारण सांप इसमें आसानी से छिप सकते हैं। इसलिए अगर आप इस पौधे को घर के आसपास लगाना चाहते हैं, तो सावधानी जरूर बरतें।
देवदार का पेड़ अधिकतर पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है, लेकिन अब इसे बाग-बगीचों में भी लगाया जाने लगा है। इसकी ऊंचाई और घनी छांव की वजह से सांप इसके आसपास रहना पसंद करते हैं। यह उन्हें ठंडक और सुरक्षा दोनों प्रदान करता है।
क्लोवर प्लांट एक जमीन से सटा हुआ छोटा सा पौधा होता है, जो दिखने में तो साधारण होता है लेकिन यह सांपों के छिपने का बेहतरीन स्थान बन सकता है। इसके नीचे सांप खुद को आसानी से छिपा सकते हैं और गर्मी से राहत पा सकते हैं।