दुनिया में जानवरों और पक्षियों की एक से बढ़कर एक प्रजाति है लेकिन क्या आपको पता है कि कौन से 10 जानवर और पक्षी धरती के सबसे रोमांटिक पक्षी और जानवर बताए जाते हैं। आइए जानते हैं:
हंस हमेशा अपने जोड़े का साथ चलता है। ये अपनी गर्दन से दिल के निशान बनाते हैं।
गिरगिट अपने साथी को आकर्षित करने के लिए नृत्य और रंग को बदलता है। जिसके चलते इसे रोमांटिक जानवर भी कहा जाता है।
लोमड़ी को भी दुनिया के रोमांटिक जानवरों में गिना जाता है। ये अपने परिवार के साथ रहने के साथ ही जीवन भर अपने साथी के साथ रहती है।
दुनिया के सबसे प्यारे पक्षियों की लिस्ट में शामिल फ्लेमिंगो यानी राज हंस को इस धरती का रोमांटिक पक्षी भी कहा जाता है। ये अपने जीवन भर अपने साथी के साथ रहते हैं।
पेंगुइन को भी धरती के रोमांटिक जीव-जंतुओं में गिना जाता है। कहा जाता है कि नर पेंगुइन अपने पार्टनर को प्यार की निशानी के तौर पर कंकड़-पत्थर उपहार में देते हैं। वे अंडों की देखभाल भी करते हैं। वहीं मादा पेंगुइन भोजन की तलाश में दूर चली जाती हैं।
समुद्री घोड़े की एक प्रजाति जीवन भर एक ही साथी के साथ रहती है।
प्रेयरी वोल्स जीवन भर अपने साथी के साथ रहते हैं। अगर उसके साथी की मृत्यु जाती है तो वो जीवन भर अकेला रहता है।
नदी ऊदबिलाव अपने साथियों और बच्चों से बेहद ही प्यार करते हैं। नदी में तैरते वक्त नर ऊदबिलाव हमेशा अपने साथी का हाथ पकड़े रहता है।
हाथी को धरती के रोमांटिक जानवरों में से एक माना जाता है। ये हमेशा अपने परिवार के साथ रहते हैं।