Feb 03, 2025

हर साल लाखों किलोमीटर तक की दूरी तय करते हैं ये 10 पक्षी

Vivek Yadav

इस धरती पर कई ऐसे पक्षी हैं जो साल भोजन और प्रजनन स्थलों की तलाश में महाद्वीपों और महासागरों को पार करते हुए एक लंबी दूरी तय करते हैं। ये पक्षी हर साल लाखों किलोमीटर तक चले जाते हैं।

Source: pexels

सामान्य स्विफ्ट (Common swift)

सामान्य स्विफ्ट पक्षी साल में करीब 200,000 किलोमीटर से भी ज्यादा उड़ान भरते हैं। ये महीनों तक ऊपर रहते हैं।

Source: pexels

अमूर फाल्कन (Amur falcon)

अमूर फाल्कन छोटे बाज़ होते हैं जो महाद्वीपों को पार करते हुए एशिया से अफ्रीका तक हर साल करीब 22,000 किलोमीटर की उड़ान भरते हैं। ये हिंद महासागर के ऊपर से बिना रुके अपने लक्ष्य तक जाते हैं।

Source: pexels

आर्कटिक टर्न (Arctic tern)

आर्कटिक टर्न को घुमक्कड़ पक्षी भी कहा जाता है। ये छोटा पक्षी आर्कटिक से अंटार्कटिका तक उड़ान भरता है और प्रति वर्ष 70,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करता है।

Source: pexels

बार-टेल्ड गॉडविट (Bar-tailed godwit)

बार-टेल्ड गॉडविट हर साल बिना रुके अलास्का से न्यूजीलैंड तक 11,000 किलोमीटर से भी अधिक की दूरी तय करता है।

Source: pexels

उत्तरी व्हिटियर (Northern wheatear)

उत्तरी व्हिटियर बेहद ही छोटा पक्षी है लेकिन हर साल ये आर्कटिक से अफ्रीका तक 14,000 किलोमीटर से भी अधिक की उड़ान भरता है।

Source: pexels

पेक्टोरल सैंडपाइपर (Pectoral sandpiper)

पेक्टोरल सैंडपाइपर को काफी उर्जावान पक्षी बताया जाता है। ये आर्कटिक और दक्षिण अमेरिकी के बीच हर साल 13,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करता है।

Source: pexels

रेड नॉट (Red knot)

धरती के सबसे लंबे प्रवासी यात्रियों में से एक रेड नॉट भी है जो आर्कटिक से अर्जेंटीना तक 15,000 किलोमीटर से भी अधिक की दूरी तय करता है।

Source: pexels

सूटी शीयरवाटर(Sooty shearwater)

सूटी शीयरवाटर एक समुद्री पक्षी है जो हर साल प्रशांत महासागर का चक्कर लगाते हुए 65,000 किलोमीटर की दूरी तय करता है।

Source: freepik

स्वेन्सन का बाज़  (Swainson’s hawk)

स्वेन्सन का बाज़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका के बीच 20,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करता है।

Source: pexels

बर्फीला अल्बाट्रॉस (Wandering albatross)

बर्फीला अल्बाट्रॉस को भटकते अल्बाट्रॉस, सफेद पंखों वाला अल्बाट्रॉस के साथ ही गूनी भी कहा जाता है। यह समुद्री पक्षी भी हर साल एक लंबी दूरी तय करता है।

Source: pexels

जानवरों की दुनिया में सबसे सख्त होती हैं ये 9 मां