Feb 26, 2024

दुनिया के इस देश में नहीं हैं एक भी सांप, जानिए वजह

Vivek Yadav

धरती पर एक से बढ़कर एक जहरीले सांप हैं। कई ऐसे जहरीले सांप हैं जिसके काटने के तुरंत बाद ही मौत हो सकती है।

Source: pexels

पूरी दुनिया में तीन हजार से भी अधिक सांप की प्रजातियां पाई जाती हैं।

भारत में भी सांप की कई खतरनाक प्रजातियां पाई जाती हैं।

लेकिन क्या आपको पता है एक देश ऐसा भी है जहां पर सांप ही नहीं हैं।

इस देश में एक भी सांप नहीं हैं और आजतक सांप के काटने से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

दरअसल, ये आयरलैंड देश है जहां पर एक भी सांप नहीं पाए जाते हैं। यहां कभी भी सांप नहीं देखा गया है।

विशेषज्ञों की मानें तो आयरलैंड में कभी सांपों का अस्तित्व था ही नहीं। कहा जाता है कि 10 हजार साल पहले हिमयुग के दौरान आयरलैंड बर्फ से ढका हुआ था।

सांप ठंडे खून वाले जानवर हैं लेकिन उन्हें अपने खून में हीमोग्लोबिन के आवश्यक स्तर को बनाए रखने के लिए आस पास गर्मी की भी जरूरत पड़ती है। ऐसे में बर्फ से ढके आयरलैंड में उनके लिए ऐसा संभव नहीं था।

कहीं खो गया है 520, खोजने के लिए चाहिए आइंस्टीन वाला दिमाग