Mar 17, 2024

भारत में यहां है दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी मस्जिद, किसने बनवाई थी?

Vivek Yadav

जिस तरह हिंदू मंदिर, क्रिश्चियन चर्च और पंजाबी गुरुद्वारे जाते हैं उसी तरह मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाते हैं।

Source: pexels

दुनियाभर में लाखों मस्जिदें हैं। वहीं, भारत में दिल्ली की जामा मस्जिद से लेकर हैदराबाद की मक्का मस्जिद मुगलों के आगमन के बाद बनीं।

Source: pexels

लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी मस्जिद भारत में ही है। आइए जानते हैं कब और किसने बनवाया था।

Source: pexels

माना जाता है कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के जीवन के दौरान ही भारत में पहली और दुनिया की दूसरी मस्जिद बनाई गई थी।

Source: pexels

ये मस्जिद केरल के कोडुंगलुर क्षेत्र में बनाई गई थी। बताया जाता है कि ये मस्जिद 629 ईस्वी में बनी थी। इसके साथ ही ये भारत की पहली मस्जिद भी थी।

Source: pexels

भारत के पहले मस्जिद को चेरामन जुमा मस्जिद के नाम से जाना जाता है और इसका निर्माण चेरामन पेरुमल वंश के राजाओं ने करवाया था।

Source: @The Cheraman Juma Masjid /FB

कहा जाता है कि, व्यापार के सिलसिले में इस वंश के राजा चेरामन पेरुमल अरब देशों की यात्रा पर गए थे। अरब यात्रा के दौरान वो मोहम्मद साहब के विचारों से प्रभावित हुए।

Source: pexels

इसके बाद उन्होंने मलिक इब्र दीनार को मस्जिद निर्माण के लिए केरल भेजा। शुरुआत में इस मस्जिद में न तो कोई गुंबद था और न ही इसमें मीनारें थीं। बाद में इसका पुनर्निर्माण कराया गया।

Source: pexels

भारत के ऐसे रेलवे स्टेशन जिनका नहीं है कोई नाम