दुनिया में ज्यादातर देशों की एक ही राजधानी है। हालांकि, कई देश ऐसे भी हैं जिनकी दो राजधानियां हैं।
लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जिसकी 1-2 नहीं बल्कि तीन राजधानियां हैं।
इस देश के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इंडिया और इस देश के बीच क्रिकेट मैच खूब होते हैं।
दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका है जिसकी 3 राजधानियां हैं।
साउथ अफ्रीका की ये तीन राजधानियां केप टाउन, प्रिटोरिया और ब्लोमफोंटेन हैं। ये तीनों राजधानियां अपनी-अपनी जगहों पर बहुत महत्वपूर्ण हैं।
केप टाउन विधायी राजधानी है जहां पर साउथ अफ्रीका की नेशनल असेंबली और नेशनल काउंसिल ऑफ प्रोविंस मौजूद है। साउथ अफ्रीका का ये दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है।
साउथ अफ्रीका के केंद्र में स्थित ब्लोमफोंटेन देश की न्यायिक राजधानी है।
प्रिटोरिया प्रशासनिक राजधानी है जहां पर सरकार का एग्जिक्यूटिव पैनल बैठता है। यहां पर राष्ट्रपति से लेकर कैबिनेट तक रहते हैं। इसके साथ ही यहां पर अन्य सरकारी कार्यालय और विदेशी एंबेसी भी मौजूद हैं।