मालाबार हिल मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाकों में से एक है और यहीं पर करीब 40 सालों से एक बंगला वीरान पड़ा है।
मालाबार हिल में जिंदल फैमिली, रुईया और गोदरेज परिवार जैसे रईस लोग रहते हैं। इसी इलाके में भारत को बांटने वाले की भी प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत इस वक्त करोड़ों में है।
हम पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के बंगले की बात कर रहे हैं जो कभी 'जिन्ना हाउस' के नाम से मशहूर था। अब ये बंगला 'साउथ कोर्ट' के नाम से जाना जाता है।
कहा जाता है कि इसी बंगले से 78 साल पहले भारत को दो हिस्से में बांटने की साजिश रची गई थी। आइए जानते हैं इस बंगले की कीमत और कहानी:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद अली जिन्ना का लंदन में एक आलीशान घर हुआ करता था। जिसे उन्होंने बेच कर मुंबई में इस घर को बनवाया था।
इस बंगले को जिन्ना ने 1936 में बनवाया था। इस बंगले को यूरोपीय स्टाइल में बनाया गया है जो ढाई एकड़ में फैला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले को बनवाने में मोहम्मद अली जिन्ना ने 2 लाख रुपये खर्च किए थे।
बंटवारे के बाद भी जिन्ना ने अपने इस बंगले को नहीं बेचा। उनके मरने के बाद भारत सरकार ने इसे ब्रिटिश हाई कमीशन को सौंप दिया था। इस बंगले की कीमत इस वक्त करीब 1000 करोड़ रुपये है।
बाद में इसे इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (ICCR) को सौंप दिया गया। इसके बाद 'जिन्ना हाउस' को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था। फिलहाल ये बंगला भारत सरकार के कब्जे में है।