गन्ने का रस किस देश का है राष्ट्रीय जूस?

गर्मी के मौसम में गन्ने के जूस का सेवन लोग खूब करते हैं।

भारत की बात करें तो यहां गन्ने का सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि गन्ने का रस किस देश का राष्ट्रीय जूस है।

अगर आप भारत सोच रहे हैं तो फिर गलत हैं। क्योंकि, ये किसी और देश का राष्ट्रीय जूस है।

दरअसल, गन्ने का रस भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का राष्ट्रीय जूस है।

साल 2019 में पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय जूस को लेकर ट्विटर (अब एक्स) पर एक ऑनलाइन पोल चलाया था।

इस पोल में सबसे ज्यादा गन्ने के जूस को वोट मिले थे जिसके बाद इसे पाकिस्तान सरकार ने मुल्क का राष्ट्रीय जूस घोषित कर दिया।

बता दें कि,पाकिस्तान में गन्ने का उत्पादन खूब होता है और ये बड़े ही आसानी से सड़क किनारे मिल जाता है।