Feb 02, 2026
अगर आपको ब्रेन टीजर और आंखों को चकमा देने वाली तस्वीरें पसंद हैं, तो यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपके लिए है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह चैलेंज आपकी observational skills और focus power को टेस्ट करता है।
Source: canva
इस तस्वीर में हर तरफ एक जैसे दिखने वाले 38 और 87 लिखे हुए हैं। पहली नजर में यह रंगीन ग्रिड बेहद संतुलित और आसान लगता है, लेकिन इसी भीड़ में कहीं एक अलग नंबर 63 छिपा हुआ है। चुनौती बस इतनी है- क्या आप इसे सिर्फ 9 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?
Source: canva
तस्वीर में हरे रंग के 38 और बैंगनी रंग के 87 एक पैटर्न में नजर आते हैं। दिमाग इतनी जल्दी इस पैटर्न को पहचान लेता है कि वह मान लेता है कि सब कुछ एक जैसा ही है।
Source: canva
लेकिन इसी 'visual autopilot' का फायदा उठाकर 63 को छिपाया गया है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग पहली कोशिश में इस नंबर को मिस कर देते हैं।
Source: canva
यह ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को क्यों भ्रमित करता है? इस इल्यूजन के पीछे साइंस काम करता है। दिमाग रिपीट होने वाले पैटर्न को जल्दी स्वीकार कर लेता है। 63 के अंक (6 और 3) 38 और 87 से मिलते-जुलते लगते हैं।
Source: canva
चमकीले रंग आंखों का ध्यान भटका देते हैं। बार-बार एक जैसी चीज देखने से डिटेल पर फोकस कम हो जाता है। इसी वजह से आंखें देखती सब कुछ हैं, लेकिन दिमाग फर्क नहीं पकड़ पाता।
Source: canva
अगर अब तक आपको 63 नहीं मिला, तो ये ट्रिक्स अपनाएं- पंक्तियों की जगह कॉलम-वाइज स्कैन करें, पूरे नंबर पर नहीं, अंकों (digits) पर ध्यान दें, और स्क्रीन से थोड़ा पीछे हटकर या हल्का सा आंखें मिचकाकर देखें, शायद इसी बार आपकी नजर पकड़ ले।
Source: canva
अगर हां, तो बधाई , आपकी observation skills वाकई तेज हैं। अगर नहीं, तो चिंता की कोई बात नहीं, ऐसे ऑप्टिकल इल्यूजन्स दिमाग को ट्रेन करने का शानदार तरीका होते हैं।
Source: canva
अगर फिर भी नहीं मिला, तो जवाब जान लीजिए- नंबर 63 तस्वीर के राइट हिस्से में छिपा हुआ है, जहां वह हरे रंग के 38 के बीच बड़ी चालाकी से मिक्स किया गया है। एक बार पहचान में आ जाए, तो लगता है कि यह तो बिल्कुल सामने था।
Source: canva
सिर्फ कॉफी ही नहीं, पॉटी से दुनिया की महंगी चाय भी बनती है, जानिए जानवर का नाम