इस आइलैंड पर है सांपों का राज, यहां से जिंदा लौटना है काफी मुश्किल

दुनिया का हर कोना कई अजीबोगरीब रहस्यों से भरा पड़ा है। इनमें से कई जगहों पर खूबसूरती देखने को मिलती है, तो वहीं कई जगह ऐसी भी हैं जो जोखिमों से भरी हुई हैं।

इन्हीं में से एक जगह ऐसी है जहां खतरनाक सांपों की भरमार है और यहां आज भी कोई घूमने जाने का हिम्मत नहीं करता है।

हम बात कर रहे हैं ब्राजील के एक आइलैंड की जिसका नाम 'इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे'। इस आइलैंड को स्नेक आइलैंड यानी सांपों का आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है।

इस जगह पर इतने सारे सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान गलती से भी वहां चला जाए तो उसके जिंदा वापस आने की उम्मीद नहीं की जा सकती

यह आइलैंड दूर से बहुत ही खूबसूरत और पास से बेहद ही खतरनाक दिखाई देता है। यह आइलैंड इतना खतरनाक है कि यहां पहुंचने वाले कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

यह दुनिया की एकमात्र जगह है जहां सबसे ज्यादा जहरीले सांप रहते हैं। स जगह पर लगभग 4000 से ज्यादा प्रजाति के सांप पाए जाते हैं।

यहां अपको हर तरफ सांप ही सांप नजर आएंगे। यहां तक की पेड़ों पर भी ये झुंड के झुंड लटके रहते हैं। माना जाता है कि दुनिया से विलुप्त हो चुके गोल्डन लैंसहेड स्नेक सिर्फ इस आइलैंड में ही मौजूद है।

इसके अलावा वाइपर प्रजाति के सांप भी पाए जाते हैं जो हवा में उड़ सकते हैं। इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर यह आपके शरीर में चला जाए तो आपकी स्किन के साथ-साथ मांस को भी गलाने लगता है।

आइलैंड पर इतने सारे खतरनाक सांपों की मौजूदगी के कारण ही ब्राजील की सरकार और उसकी नेवी ने इस आइलैंड पर आम लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।