Jun 16, 2024

अपने ही राष्ट्रीय पशु का मांस खाता है ये देश, दूसरे देशों से करता है उनका आयात

Archana Keshri

लगभग सभी देशों के राष्ट्रीय पशु उस देश की विरासत, संस्कृति और मूल्यों को रिप्रेजेंट करते हैं। दुनिया के इन राष्ट्रीय जानवरों को अक्सर उनके विशिष्ट गुणों और विशेषताओं के लिए चुना जाता है जो देश की परंपराओं, इतिहास और प्राकृतिक संसाधनों का उदाहरण हैं।

Source: pexels

कई देशों ने अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक जानवर का चयन किया है। भारत ने बाघ को अपना राष्ट्रीय पशु चुना है। इसे राष्ट्रीय पशु के रूप में चुनने का मुख्य कारण इसकी चपलता, सुंदरता, ताकत और शक्ति पर आधारित था।

Source: pexels

लेकिन आज हम जिस देश के बारे में बात करने जा रहे हैं वह न सिर्फ अपना राष्ट्रीय पशु दूसरे देशों से आयात करता है बल्कि उसका मांस खाना भी पसंद करता है।

Source: pexels

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की। सऊदी अरब में ऊंट को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिला हुआ है। ऊंट को रेगिस्तान का राजा कहा जाता है। उनकी शारीरिक बनावट ही ऐसी होती है कि वह रेगिस्तान में व्यापक रूप में पाए जाते हैं।

Source: pexels

ऊंट रेतीले वातावरण में बिना पानी और भोजन के आसानी से रह सकता है। सऊदी लोगों के जीवन और राज्य की सांस्कृतिक विरासत में इस जानवर की गहरी उपस्थिति और महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Source: pexels

इस देश के लोगों के लिए ऊंट लंबे समय से दूध और मांस का प्रमुख स्रोत रहे हैं। ऊंट का मांस अरब लोगों के आहार का एक बड़ा हिस्सा है। सऊदी अरब में ऊंट के मांस को खाने वालों की काफी डिमांड भी है।

Source: pexels

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सऊदी अरब ऑस्ट्रेलिया से ऊंटों का आयात करता है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में भी ऊंटों की विशाल आबादी वाले बड़े रेगिस्तान हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऊंटों को सऊदी ऊंटों की तुलना में बेहतर नस्ल माना जाता है।

Source: pexels

ऐसा माना जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंट ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। शायद यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया दूसरे देशों को अपने ऊंट निर्यात करता है। वहीं कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में पानी की कमी के कारण 10 हजार ऊंटों को मारने का आदेश दिया गया था।

Source: pexels

वहीं, अगर सऊदी अरब की बात करें तो यहां बड़ी संख्या में ऊंट को पालतू जानवर बनाया जा रहे हैं और उन्हें भोजन के लिए ही नहीं बल्कि रेसिंग और मनोरंजन के साधन के रूप में भी पाला जा रहा है।

Source: pexels

Animals की इस पार्टी में खाली ग्लास लेकर खड़े हैं एक गेस्ट, ढूंढ लिया तो मान लेंगे आपकी आंखें हैं बाज की तरह तेज