Apr 01, 2024
हमारी धरती बहुत ही विचित्र जीव-जंतुओं से भरी हुई है। आपको धरती पर ऐसे-ऐसे अजीबोगरीब जानवर देखने को मिलेंगे जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Source: wwf.org.au
इनमें से एक जानवर ऐसा भी है जिसके पास पेट नहीं होता। हालांकि, यह जानवर मांसाहारी होते हैं और कीट, लार्वा, झींगा, क्रेफिश जैसे विभिन्न प्रकार के छोटे जीवों को खाते हैं।
Source: wwf.org.au
कहने का अर्थ है कि इस जानवकर के पास पेट के समान कार्य करने वाला कोई अंग नहीं होता। उनका इंटेस्टाइन यानी आंत गले से जुड़ी होती है जिसकी मदद से ये भोजन पचाते हैं।
Source: wwf.org.au
इस जानवर का नाम प्लैटिपस है। देखने में ये जानवर बहुत अजीब दिखता है। इसका मुंह का हिस्सा बत्तख जैसा और बाकी शरीर सील मछली जैसा होता है।
Source: wwf.org.au
प्लैटिपस को डक बिल्ड प्लैटिपस भी कहा जाता है जो तस्मानिया सहित पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला एक अर्ध-जलीय जानवर है। इसका अर्थ है कि ये पानी और भूमि दोनों पर रहते हैं।
Source: wwf.org.au
यह एक स्तनधारी जीव होता है। मगर आपको ये जानकर हैरानी होकी कि ये बच्चे अंडे के रूप में देते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये दूध भी देते हैं।
Source: wwf.org.au
प्लैटिपस दुनिया के उन अनोखे जीवों में से एक है जो खुद को बचाने के लिए जहर का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, इस जानवर के पिछले पैरों की एड़ी में एक कांटा होता है जिसमें जहर होता है।
Source: wwf.org.au
खुद को बचाने के लिए प्लैटिपस इस कांटे को अपने दुश्मन के शरीर में घुसा देता है। हालांकि, अगर यह कांटा किसी इंसान को लग जाए तो उसकी मौत तो नहीं होगी, लेकिन दर्द इतना होगा कि आप सहन नहीं कर पाएंगे।
Source: wwf.org.au
नेवले पर क्यों नहीं होता सांप के जहर का असर? ये है कारण