भारत में मछली खूब खाई जाती है। फिश करी से लेकर फिश टिक्का तक लोग खाना खूब पसंद करते हैं।
समुद्री इलाकों के आसपास रहने वाले लोग मछली का सेवन ज्यादा करते हैं।
भारत में एक साल में करीब 11,016 टन मछली की खपत है।
लेकिन क्या आपको पता है दुनिया का वो कौन सा देश है जहां पर सबसे अधिक मछली की खपत है।
दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि चीन है जहां पर पूरी दुनिया में सबसे अधिक मछली की खपत है।
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में चीन दुनिया का सबसे बड़ा मछली उपभोक्ता है जिसकी सालाना खपत 57,474 टन है।
इस वेबसाइट के अनुसार, मछली की खपत के मामले में इंडोनेशिया दूसरे स्थान पर है। यहां सालाना मछली की खपत 12,154 टन है।
चीन में लोग सैल्मन मछली खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही चीन में लोग अन्य सी फूड्स भी खूब खाते हैं।