पाकिस्तान इस वक्त कंगाली के कगार पर है। देश की अर्थव्यवस्था हिली हुई है। दैनिक जरूरत की हर चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं।
लेकिन कंगाल पाकिस्तान को लेकर एक चौकाने वाली रिपोर्ट आई है जिसमें कहा जा रहा है कि 2050 तक इसकी आबादी काफी बढ़ जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल 2050 तक जनसंख्या के मामले में पाकिस्तान, अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा।
2050 तक पाकिस्तान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र विश्व प्रजनन रिपोर्ट 2024 के मुताबिक पाकिस्तान की प्रजनन दर साल 2024 में 3.6 पर है जो एशिया के कई देशों से काफी ज्यादा है।
इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2050 तक अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील और रूस को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।
बता दें कि, साल 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान की जनसंख्या 3.1 करोड़ थी। साल 2023 की जनगणना के अनुसार पाकिस्तान की जनसंख्या 24.1 करोड़ हो गई है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार पाकिस्तान की जनसंख्या साल 2050 तक 38 करोड़ से अधिक हो जाएगी।