इन दिनों सोशल मीडिया पर कई सारी ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
इन ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को जल्द से जल्द सॉल्व करके दिमागी कौशल का परिचय दिया जा सकता है।
इन सबके बीच हम भी आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं।
यह तस्वीर मशरूम से भरी हुई नजर आ रही है। लेकिन आपको बता दें, इन मशरूमों के बीच एक चूहा भी छिपा बैठा है।
इस टास्क में आपको मशरूम के बीच में छिपे बैठे चूहे को ढूंढ निकालना है।
चूहे को ढूंढने के लिए आपको 10 सेकेंड का समय दिया जाता है। आपका समय शुरु होता है अब।
क्या आप अब तक चूहा ढूंढ पाए। बता दें इस चूहे को ढूंढ निकालना इतना भी आसान नहीं है।
अगर आपको छिपा हुआ चूहा मिल गया है तो आपको बधाई हो और जिन्हें नहीं मिला उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है।
हमने आपके लिए उसे ढूंढ लिया है। इस पहेली का जवाब को हमनें नीले रंग से घेरा हुआ है।