ऑप्टिकल इल्यूजन और दिमागी खेल न सिर्फ मनोरंजन का साधन होते हैं, बल्कि ये हमारी दिमागी क्षमता को भी चुनौती देते हैं।
हाल ही में वायरल हो रही एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचाई है।
इस तस्वीर में लिटिल रेड राइडिंग हूड की दादी को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जो भेड़ियों के झुंड के बीच कहीं गुम हो गई हैं।
इस टास्क में आपकोभेड़ियों के झुंड के बीच में गुम हुई दादी को ढूंढ निकालना है।
क्या आप उन्हें 10 सेकंड के अंदर खोज सकते हैं? अगर हां तो आपका समय शुरु होता है अब।
क्या आप अब तक दादी को ढूंढ पाए। बता दें इस तस्वीर में दादी को ढूंढ निकालना इतना भी आसान नहीं है।
अगर आपको दादी मिल गई है तो आपको बधाई हो और जिन्हें नहीं मिला उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है।
हमने आपके लिए उन्हें ढूंढ लिया है। इस पहेली का जवाब को हमनें लाल रंग से घेरा हुआ है।