इन दिनों सोशल मीडिया पर कई सारी ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को जल्द से जल्द सॉल्व करके दिमागी कौशल का परिचय दिया जा सकता है।
इन सबके बीच आज हम आपके लिए एक ऐसा ही दिलचस्प ब्रेन टीजर टेस्ट लेकर आए हैं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसे केवल 1% लोग ही सॉल्व कर पाए हैं।
इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को हंगरी के फेमस इल्यूजन आर्टिस्ट डुडास ने बनाया है। डुडास ब्रेन टीजर को क्रिएट करने में माहिर हैं।
उनकी डिजाइन की हुई पहेलियों को सुलझाना हर किसी के बस की बात नहीं है। अगर आप पहेलियां सुलझाने में खुद को एक्सपर्ट समझते हैं तो इस चुनौती को देख सकते हैं।
इस तस्वीर में आपको कई सारे यूरोपीय पक्षी रॉबिन यानी स्पैरो नजर आ रही होंगी। लेकिन इन चिड़ियों के बीच के बीच में दो दिल भी छिपे हुए हैं।
इल्यूजन आर्टिस्ट ने दोनों दिलों को ऐसी जगह पर सेट किया है कि लाख कोशिशों के बाद भी लोगों की नजरें वहां नहीं पहुंच पाएगी।
चलिए अब देखते हैं कि आप 10 सेकेंड में दोनों दिल को ढूंढ पाते हैं या नहीं। आपका समय शुरू होता है अब।
क्या आप अब तक दोनों दिल ढूंढ पाए। बता दें इन दिलों को ढूंढ निकालना इतना भी आसान नहीं है।
अगर आपको दोनों छिपे हुए दिल मिल गए हैं तो आपको बधाई हो और जिन्हें नहीं मिला उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है।
हमने आपके लिए दोनों दिलों को ढूंढ लिया है। इस पहेली के जवाब को हमने नीले रंग से घेरा हुआ है।