इन दिनों सोशल मीडिया पर कई सारी ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
इन ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को जल्द से जल्द सॉल्व करके दिमागी कौशल का परिचय दिया जा सकता है।
इन सबके बीच हम भी आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं।
यह तस्वीर कबूतरों से भरी हुई नजर आ रही है। लेकिन आपको बता दें, इन कबूतरों के बीच एक बिल्ली भी छिपी बैठी है।
इस टास्क में आपको कबूतरों के बीच में छिपी बिल्ली को ढूंढ निकालना है।
बिल्ली को ढूंढने के लिए आपको 6 सेकंड का समय दिया जाता है। आपका समय शुरू होता है अब।
क्या आप अब तक बिल्ली ढूंढ पाए। बता दें इस बिल्ली को ढूंढ निकालना इतना भी आसान नहीं है।
अगर आपने छिपी हुई बिल्ली को 6 सेकंड में ढूंढ लिया है तो आपको बता दें आपने एक रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं जिन्हें बिल्ली नहीं मिली उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।
हमने आपके लिए उसे ढूंढ लिया है। इस पहेली के जवाब को हमने लाल रंग से घेरा हुआ है।