क्या आप अपनी तेज नजरों का परीक्षण करना चाहते हैं? यदि हां तो यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपके लिए एकदम सही है।
इस तस्वीर में एक तोता छिपा हुआ है, जिसे ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यदि आप इसे 9 सेकंड में ढूंढ पाते हैं, तो मान लीजिए की आपकी आंखें चील से भी तेज हैं।
इस तस्वीर में कई सारी बालकनी दिखाई दे रही है, जिस पर कई लोग खड़े हैं। बालकनी के आस-पास बहुत सारे कबूतर भी मंडरा रहे हैं।
वहीं, एक तोता अपने पिंजरे से निकल कर कही और जा बैठा है। यह तस्वीर काफी रंग-बिरंगी नजर आ रही है, जिसके कारण तोते को ढूंढना मुश्किल हो रहा है।
यह तस्वीर एक ऑप्टिकल इल्यूजन है, जिसे लोगों को कन्फ्यूज करने के लिए बनाया गया है।
ऐसे में तोते को ढूंढने के लिए आपको ध्यान केंद्रित करने और तस्वीर को ध्यान से देखने की आवश्यकता है।
क्या आप तोते को ढूंढ़ने के लिए तैयार हैं। तो आपका समय शुरू होता है अब।
क्या आपको तोता मिल गया? अगर हा तो मान लीजिए कि आपकी नजरे चील की तरह तेज हैं।
लेकिन अगर आपको तोता नहीं मिला, तो घबराइए नहीं। हमने आपके लिए इस तस्वीर को सॉल्व कर दिया है।
हमने तोते को लाल रंग से मार्क कर दिया है। इसे देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आखिर तोता कहां छिपा हुआ था।