आजकल इंटरनेट पर इस तरह की आंखों को भ्रमित करने वाली पहेलियों वाली तस्वीरों की बहार आ चुकी है। हर जगह पर आपकी आंखों और दिमाग को टेस्ट करने वाली ऐसी कई सारी पहेलियां मौजूद हैं।
इस तरह की कई तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करना होता है। एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें आपको छुपे हुए मुर्गे को ढूंढना है।
इस तस्वीर में बहुत सारी मुर्गियां नजर आ रही हैं। लेकिन इनके बीच एक मुर्गा भी है, जिसे आपको ढूंढना है।
इस मुर्गे को ढूंढने के लिए आपको कुल 7 सेकंड का वक्त दिया जा रहा है। क्या आप इस चैलेंज को पूरा करके दिखा सकते हैं?
अगर आप 7 सेकंड के अंदर मुर्गे को खोज लेंगे, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।
आपको बता दें, ये सब कुछ जितना आसान लग रहा है, दरअसल उतना आसान है नहीं। हालांकि फिर भी चलिए देखते हैं आप इसे सॉल्व कर पाते हैं या नहीं।
क्या आप मुर्गे को ढूंढने के लिए तैयार हैं? तो आपका समय शुरू होता है अब।
क्या आपने तस्वीर में मुर्गे को ढूंढ लिया है? अगर आपको मुर्गा नजर आ गया है तो मान लीजिए आपकी आखें बाज से भी तेज है।
अगर अब तक आप मुर्गे को ढूंढ नहीं पाए हैं तो कोई बात नहीं, हमने आपके लिए उसे ढूंढ दिया है। मुर्गे को हमने इस तस्वीर में हरे रंग से घेरा हुआ है।