रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी हाल ही में जामनगर में आयोजित की गई थी।
इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड, क्रिकेट और देश-विदेश के कई सेलेब्स पहुंचे थे। 1 मार्च से शुरू हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का 3 मार्च को आखिरी दिन था।
दिनों तक चली प्री-वेंडिंग सेरेमनी के पहले दिन रिहाना की परफॉर्मेंस और अनंत की इमोशनल स्पीच सुर्खियों में रही।
वहीं दूसरे दिन मुकेश अंबानी-नीता अंबानी की परफॉर्मेंस और शाहरुख-सलमान-आमिर का डांस वाला वीडियो सुर्खियों में रहा।
तीसरा और आखिरी दिन के इवेंट की भी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आई है जिसमें नीता अंबानी भरतनाट्यम परफॉर्म करते नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में नीता अंबानी 'विश्वम्भरी स्तुति' पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने अपने इस डांस को शक्ति और सामर्थ्य की प्रतिमूर्ति अम्बे माता के चरणों में समर्पित किया।
उनका यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला डांस परफॉर्मेंस भक्ति और परंपरा को एक साथ जोड़ता है। वीडियो में नीता अंबानी ने डांस परफॉर्मेंस के लिए नारंगी और लाल रंग की साड़ी पहनी थी।
उनका यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला डांस परफॉर्मेंस भक्ति और परंपरा को एक साथ जोड़ता है। वीडियो में नीता अंबानी ने डांस परफॉर्मेंस के लिए नारंगी और लाल रंग की साड़ी पहनी थी।
खासतौर पर भरतनाट्यम उन्हें बहुत पसंद है। यहां तक की वो खुद एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। 6 साल की उम्र से ही वह इस कला से जुड़ी हुई हैं।
अपने इसी लगाव की वजह से उन्होंने NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) की नींव रखी। नीता अंबानी के लिए सांस्कृतिक केंद्र का उद्देश्य भारतीय कलाओं को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है।