Aug 19, 2025

हाथों से बनाई हुई पेंटिंग जैसे दिखते हैं ये 10 जानवर, देखकर दंग रह जाएंगे

Archana Keshri

प्रकृति अपने आप में सबसे बड़ी कलाकार है। कभी पहाड़ों की खूबसूरती तो कभी आसमान का रंग-बिरंगा नज़ारा—हर चीज़ में उसकी अद्भुत कारीगरी झलकती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे जानवर देखे हैं, जो किसी खूबसूरत पेंटिंग या कलाकृति जैसे लगते हैं?

उनकी स्किन, पंख या शेल्स पर बने डिजाइन इतने अनोखे और मनमोहक होते हैं कि लगता है मानो किसी ने ब्रश से उन्हें रंग दिया हो। आइए जानते हैं ऐसे 10 जानवरों के बारे में, जिनकी खूबसूरती देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

ओकापी (Okapi)

गहरे चॉकलेट-भूरे रंग का यह जानवर अपने पैरों और पिछले हिस्से पर ज़ेब्रा जैसी सफेद धारियों के लिए जाना जाता है। इन धारियों को अक्सर ‘फॉलो मी’ स्ट्राइप्स कहा जाता है, क्योंकि ये बच्चों को अपनी मां के पीछे चलने में मदद करती हैं।

आउल बटरफ्लाई (Owl Butterfly)

इस तितली के पंखों पर बने बड़े-बड़े गोल ‘आई स्पॉट्स’ पहली नजर में ऐसे लगते हैं जैसे कोई उल्लू घूर रहा हो। ये डिज़ाइन न सिर्फ शिकारी जानवरों को डराने में मदद करते हैं बल्कि इसकी खूबसूरती को भी चार चांद लगाते हैं।

कैंडी केन स्नेल (Candy Cane Snail)

यह समुद्री घोंघा अपने नाम की तरह ही बिल्कुल कैंडी केन जैसा दिखता है। इसके खोल पर लाल और सफेद रंग की घुमावदार धारियां बनी होती हैं, जिन्हें देखकर यह एक नैचुरल आर्टवर्क लगता है।

ओसेलॉट (Ocelot)

यह ट्रॉपिकल बिल्ली बेहद आकर्षक फर वाली होती है। इसके शरीर पर काले और सुनहरे रंग की धारियां, धब्बे और घुमावदार डिजाइन बने होते हैं। हर ओसेलॉट की खाल पर पैटर्न अलग होता है, जैसे हर एक को प्रकृति ने खास पेंटिंग बनाकर सजाया हो।

इंडियन स्टार टॉर्टॉइज (Indian Star Tortoise)

इस कछुए का खोल किसी कलाकृति से कम नहीं लगता। इसके शेल पर पीले रंग की किरणों जैसे तारों के डिज़ाइन बने होते हैं, जो काले बैकग्राउंड पर बेहद आकर्षक दिखते हैं। यह पैटर्न जंगल और घास के बीच इसे छिपने में भी मदद करता है।

किंगफिशर (Kingfisher)

नीले रंग की चमकदार पीठ और पंखों के साथ इसका नारंगी पेट इसे बेहद सुंदर बनाता है। जब यह नदी किनारे उड़ान भरता है या शिकार करता है, तो इसकी खूबसूरती सच में किसी पेंटिंग से कम नहीं लगती।

कोरल स्नेक (Coral Snake)

इस सांप के शरीर पर लाल, पीले और काले रंग की धारियां बनी होती हैं। ये धारियां दिखने में तो बहुत खूबसूरत लगती हैं लेकिन साथ ही यह इसके जहरीले होने की चेतावनी भी देती हैं।

बॉन्गो एंटीलोप (Bongo Antelope)

इस दुर्लभ मृग का शरीर गहरे लाल-भूरे रंग का होता है जिस पर पतली सफेद धारियां बनी होती हैं। यह ऐसा लगता है मानो किसी ने उस पर सफेद धागों से डिजाइन किया हो। इसकी शान देखते ही बनती है।

ब्लू जे (Blue Jay)

उत्तर अमेरिका में पाया जाने वाला यह पक्षी अपने चमकीले नीले पंखों और उन पर बने सफेद-काले पैटर्न के लिए मशहूर है। इसकी झलक पेंटिंग जैसी खूबसूरत और अनोखी होती है।

मोर (Peacock)

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर प्रकृति की सबसे अद्भुत कलाकृति है। इसकी पूंछ पर बने नीले, हरे और सुनहरे रंग के ‘आंख जैसे’ डिजाइन और उसकी चमक ऐसी लगती है मानो खुद भगवान ने इसे रंगों से सजाया हो। सफेद मोर भी उतना ही अद्भुत दिखाई देता है।

दिमागी खेल: ऑप्टिकल इल्यूजन में सिर्फ एक जगह है सही शब्द FINE, ढूंढ कर दिखाइए