Dec 09, 2024

मटन या बीफ, सबसे अधिक किस जानवर का मांस खाते हैं सीरिया के लोग

Vivek Yadav

सीरिया में इस वक्त तख्तापलट हो गया है और देश पर विद्रोहियों का कब्जा हो गया है।

Source: pexels

राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़कर भागना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूस ने असद और उनके परिवार को राजनीतिक शरण दी है।

सीरिया में लंबे समय से गृह युद्ध चल रहा था। ऐसे में अब यहां पूरी तरह से तख्तापलट हो गया है।

खानपान के मामले में सीरिया की कई चीजें काफी मशहूर है। यहां मुस्लिम आबादी अधिक है तो ऐसे में मांस की खपत भी ज्यादा है।

लेकिन क्या आपको पता है कि सीरिया के लोग सबसे अधिक किस जानवर का मांस खाते हैं।

दरअसल, सीरिया में भेड़ का मांस लोग बड़े चाव से खाते हैं।

इसके बाद यहां के लोग बकरे का मांस सबसे अधिक संख्या में खाते हैं। इसके अलावा यहां के लोग चिकन भी खूब खाते हैं।

सीरिया में बीफ खाने वालों की भी संख्या काफी अधिक है। भेड़ और बकरे के बाद सबसे अधिक लोग बीफ का सेवन करते हैं।

बहुत कम ही लोग पूरा कर पाए हैं यह चैलेंज, क्या आप ढूंढ सकते हैं 551 के बीच छुपा 151